डीएम ने किया सीएचसी हरगांव का औचक निरीक्षण नदारत मिले अधीक्षक सहित कर्मचारी डीएम ने कहा होगी कार्रवाई

डीएम ने किया सीएचसी हरगांव का औचक निरीक्षण नदारत मिले अधीक्षक सहित कर्मचारी  डीएम ने कहा होगी कार्रवाई

निष्पक्ष जन अवलोकन /अर्पित कुमार त्रिवेदी डीएम ने किया सीएचसी हरगांव का औचक निरीक्षण नदारत मिले अधीक्षक सहित कर्मचारी डीएम ने कहा होगी कार्रवाई हरगांव सीतापुर--- सीतापुर जिलाधिकारी ने मंगलवार को सीएचसी हरगांव का औचक निरीक्षण करते हुए मिली खामियों को लेकर सभी को फटकार लगाई और कहा अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों सहित अधीक्षक के विरूद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जिलाधिकारी डा.राजा गणपति आर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव का मंगलवार को अचानक निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय सीएचसी अधीक्षक डा.संजय गौड़ सहित कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने सभी पटलों का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने स्टाफ को कडी फटकार भी लगाई।निरीक्षण करने पहुचे जिदाधिकारी से तीमारदारों ने मिलकर सीएचसी में व्याप्त भ्रष्टाचार व डाकटरों के व्दारा बाहर से दवाईयां लिखने,डाक्टर के व्दारा मरीजों व उनके तीमारदारों से सही ढंग से बात न करने व मरीजों के तीमारदारों से रिश्वत ऐंठने का आरोप खुलकर लगाए। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए जिलाधिकारी सीतापुर डा.राजा गणपति आर ने कहा कि अधीक्षक सहित अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के विरूद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।