धौलपुर के दशहरा मिलन समारोह में गरजीं जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, बोलीं- सर्वसमाज को साथ लेकर चलना ही क्षत्रिय धर्म

धौलपुर के दशहरा मिलन समारोह में गरजीं जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, बोलीं- सर्वसमाज को साथ लेकर चलना ही क्षत्रिय धर्म

निष्पक्ष जन अवलोकन आगरा 

शिवम् सिकरवार ब्यूरो चीफ आगरा 

आगरा। सोनू परमार द्वारा आयोजित भव्य दशहरा मिलन समारोह में सामाजिक एकता, संगठन और जनसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से पहुंचे समाज के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। लेकिन मुख्य आकर्षण आगरा की जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया का संबोधन रहा, जिन्होंने समाज को एकजुट होकर विकास और जनकल्याण के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इतना भव्य, दिव्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ किया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि क्षत्रिय वह है जो केवल अपने समाज ही नहीं, बल्कि सर्वसमाज को साथ लेकर चलता है। उन्होंने कहा कि "परहित धर्म सरस नहीं भाई" की भावना को आत्मसात कर समाज को सेवा, शिक्षा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है।

मंजू भदौरिया ने कहा कि वह जनसेवा को अपना धर्म मानती हैं और क्षेत्र की जनता के लिए हर समय उपलब्ध हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक नेतृत्व संभालने और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। उनके संबोधन का उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

इस दौरान आयोजक सोनू परमार ने समाजहित में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिले में जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं,या बहुत गरीब है और उनके बच्चे होनहार हैं तो उनकी शिक्षा का पूरा खर्च वह और उनकी टीम वहन करेगी। उनकी इस घोषणा को भी समारोह में खूब सराहना मिली।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रविंद्र सिंह तोमर, पूर्व विधायक सूबेदार सिंह सिकरवार, रामू सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक गिर्राज मलिंगा, मानवेंद्र तोमर, हरिचंद गेलेथा, रघुनाथ सिकरवार और जालम सिंह सहित कई वक्ताओं ने सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे।

समारोह में अतिथियों का बैंड-बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरा प्रांगण जय श्रीराम, महाराणा प्रताप और वीर विक्रमादित्य के जयघोषों से गूंजता रहा। कुशल संचालन डॉ आर पी परमार व पत्रकार बंटी परमार ने सामूहिक रूप से किया। कार्यक्रम में राजा सिकरवार, मोनू जादोंन, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आगरा के जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार,विनय परमार, रविंद परमार उर्फ छोटू, सोबरन सिंह सिकरवार, मनीष सिंह जादोंन,शिवम सिकरवार, कुलदीप परिहार,विजयराज सिकरवार सहित हजारों लोग मौजूद रहे।