दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिडंत, दोनों ट्रकों के उड़े परखच्चे दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल, जलालपुर पुलिस ने बचाव कार्य किया शुरू
निष्पक्ष जन अवलोकन हमीरपुर - दो ट्रकों की आपस में भिडंत होने से दोनों ट्रको के परखच्चे उड़ गए और दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलो को सीएचसी छानी में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। गौरतलब है कि थाना जलालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम राजामऊ, जनपद हमीरपुर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसकी चपेट में एक मोटरसाइकिल भी आ गई। दुर्घटना में ट्रक संख्या UP35BT4038 के चालक विनय पुत्र बालखंडी पाल (उम्र करीब 24 वर्ष) निवासी ग्राम टिकरौली कोतवाली सदर हमीरपुर, ट्रक संख्या UP78FN4107 के चालक सुरेश पुत्र मन्नालाल (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी ग्राम धरमंगलपुर थाना सजेती जनपद कानपुर नगर तथा मोटरसाइकिल संख्या UP91W5836 सवार राहुल पुत्र राजाराम (उम्र करीब 18 वर्ष) निवासी ग्राम बंगरा थाना जलालपुर जनपद हमीरपुर घायल हो गए। थाना जलालपुर पुलिस द्वारा सभी घायलों को एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी छानी भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।