मुस्करा पुलिस ने शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ दबोचा
निष्पक्ष जन अवलोकन हमीरपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मुस्करा पुलिस को आज एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की घटना में भी वांछित था पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी राठ के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मुस्करा की टीम ने दिनांक 09.02.2026 को सुबह 07:01 बजे नवोदय विद्यालय रोड के पास से अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ा। साकिर अली (उम्र 25 वर्ष) पुत्र सादिक अली निवासी मोहल्ला भैरवगंज, थाना चरखारी, जनपद महोबा गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री बरामद की है 01 अदद तमंचा (315 बोर) 01 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर) 450 रुपये नगद अपराधिक पृष्ठभूमि और घटनाक्रम पुलिस के अनुसार, अभियुक्त साकिर अली का आपराधिक इतिहास रहा है। हाल ही में उसने बसवारी निवासी अजय राजपूत के साथ गाली-गलौज और लकड़ी के मोटे चैले से मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया था, जिसके संबंध में थाना मुस्करा में मुकदमा पंजीकृत था।