जिला रामपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता के हत्या के मामले में अधिवक्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से अधिवक्ताओं ने तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
निष्पक्ष जन अवलोकन हमीरपुर - जिलाअधिवक्ता संघ हमीरपुर के अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं महामंत्री अश्वनी प्रजापति की अगुवाई में भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने रामपुर मामले में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौपा, इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट पहुंच कर की नारेबाजी की। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह यादव ,रामकिशन यादव, मुनिंद कुमार ,संजय अवस्थी, देवी शुक्ला ,प्रकाश चंद ओमर, विनीत प्रजापति,रघुपति प्रसाद शर्मा, दीपक चक्रवर्ती, अजय कुमार शर्मा, बाबूराम कुशवाहा जीत सिंह एडवोकेट सहित भारी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे। जिला अधिवक्ता संघ हमीरपुर के अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं महामंत्री अश्वनी प्रजापति सहित तमाम अधिवक्ताओं ने तीन सूत्री मांग पत्र देकर कहा कि जिला रामपुर में रामपुर बार एसोसियेशन रामपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री फारुख अहमद खान की गोली मारकर बेबस तरीके से हत्या कर दी गयी, जो कि बहुत निंदनीय व चिंता का विषय है। ऐसी घटनाएं आये दिन अधिवक्ताओं के साथ होती रहती है, जिससे अधिवक्ता समाज असुरक्षित महसूस कर रहे है। रामपुर की हुई घटना के क्रम में बार एसोसियेशन रामपुर के अधिवक्ता श्री फारुख अहमद खान की हत्या करने वालों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्यवाही की जाये। मृतक अधिवक्ता के परिवार को 1.5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाए और परिवार के किसी आश्रित सदस्य को नौकरी दिलाई जाए। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र अति शीघ्र लागू किया जाए ।