प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिले की कमान दीपक सिंह को सौपी गयी
निष्पक्ष जन अवलोकन
प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शगुन पैराडाइज मैरेज हाल पर आहूत की गई जिसमे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डा० Anup Shukla जी की संस्तुति पर जिला इकाई के अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी का गठन किया गया । सर्वसमत्ति से जिला अध्यक्ष के पद श्री दीपक सिंह का मनोनयन हुआ, जिले की कार्यकारिणी में जिला संरक्षक सुनील सिंह जी, जिला विधिक सलाहकार ईश्वर चंद्र कुशवाहा जी,जिला उपाध्यक्ष अमित प्रकाश जी, जिला उपाध्यक्ष फारूक अंसारी साहब, कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा जी, जिला संगठन मंत्री फ़ैज खाँ साहब, जिला मीडिया प्रभारी लाल बहादुर कश्यप जी का मनोनयन हुआ । जिला महिला प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष के पद पर श्रीमती विभा पाल जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता यादव जी व जिला महामंत्री सुश्री पूजा गौतम जी का सर्व सम्मति से मनोनयन हुआ इस अवसर पर आधी आबादी नारी शक्ति की बुलंद आवाज नारी शक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय शौर्या सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सुशोभित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश महामंत्री असलम खां साहब ने किया इसके साथ ही जिले के सैकड़ो सम्मानित व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर मदन वर्मा जी,संजय कुमार जी, शाबान अंसारी साहब, जावेद जमील साहब, रवि शेखर विश्वकर्मा जी, अभिषेक गुप्ता जी, राजेश कुशवाहा जी, मनोज कुमार वर्मा जी, ओम प्रकाश अरुण जी, मो० नूर आलम जी, राजकुमार वर्मा जी, शम्भू वर्मा जी, उदय वर्मा जी, अभिनंदन सिंह जी, विकाश सिंह जी, अनिल गुप्ता जी, शकील खान साहब, संजीव कुमार जी, दिनेश शाहू जी, अखिलेश शाहू जी, अमित कुशवाहा जी, अमित जायसवाल जी, मनोहर जी, उमेश जी, इरफान साहब, बब्लू जायसवाल जी, पंकज यादव जी, अभिषेक यादव जी, विष्णु गुप्ता जी, मुकेश अग्रहरी जी सहित जिले के सम्मानित, प्रतिष्ठित व गणमान्य व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर नवगठित कार्यकारिणी माल्यार्पण कर बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की तथा उपस्थित सभी व्यापारियों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम को व्यवस्थित करने व सफल बनाने में युवा जिला अध्यक्ष नवीन वर्मा जी, युवा और ऊर्जावान उत्तम चौधरी जी और उनकी टीम ने महती योगदान किया जिसके लिए आप लोग और आपकी टीम बधाई की पात्र है ।आप सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं ऐतिहासिक कार्यकाल की शुभकामनाएँ ।









