प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे विधायक राजेश चौधरी, वृंदावन कट पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत

प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे विधायक राजेश चौधरी, वृंदावन कट पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत

निष्पक्ष जन अवलोकन

राहुल शर्मा 

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के मांट विधानसभा से विधायक राजेश चौधरी, जिन्हें हाल ही में भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है, के प्रथम मथुरा आगमन पर शनिवार को वृंदावन कट पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भाजपा जिला एवं महानगर इकाई के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र की जनता ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में भाजपा के जयघोष और भारत माता के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। जैसे ही विधायक राजेश चौधरी का काफिला वृंदावन कट पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और समर्थकों के उत्साह ने स्वागत समारोह को यादगार बना दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना ब्रज क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को पूरे प्रदेश में मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पंडित संजय हरियाणा, एडवोकेट हरिशंकर, राजू यादव, निर्भय पांडेय, पूरन लाल लोधी, श्याम शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, धर्मेंद्र अग्रवाल, आशीष शर्मा, राजेश गुप्ता, नितिन नवीन, जसवंत सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत समारोह में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के जोश ने यह साबित कर दिया कि विधायक राजेश चौधरी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और प्रदेश संगठन में उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।