जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश: CMIS पोर्टल पर 'पिंक श्रेणी' के कार्यों को तत्काल 'ग्रीन श्रेणी' में लाएं कार्यदायी संस्थाएं

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश: CMIS पोर्टल पर 'पिंक श्रेणी' के कार्यों को तत्काल 'ग्रीन श्रेणी' में लाएं कार्यदायी संस्थाएं

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में आज कैंप कार्यालय में ₹50 लाख से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (CMIS) पोर्टल पर दर्ज कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने CMIS पोर्टल पर असंतोषजनक प्रगति के कारण 'पिंक कलर' (गुलाबी श्रेणी) में प्रदर्शित हो रहे कार्यों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिए कि वे मैनपावर बढ़ाकर कार्यों की गति में तत्काल सुधार लाएं और आगामी समीक्षा से पूर्व इन परियोजनाओं को हर हाल में 'ग्रीन कलर' (हरित श्रेणी) में लाना सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, उनकी समय-सीमा के पुनरीक्षण की प्रक्रिया अविलंब पूर्ण कर पोर्टल पर अपडेट की जाए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत एवं अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष जिन परियोजनाओं में व्यय प्रतिशत कम है, उनमें तेजी लाते हुए उपभोग प्रमाण-पत्र और पोर्टल के डाटा को तत्काल अपडेट किया जाए। शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित विभाग को परियोजना हस्तांतरित करने की तिथि अनिवार्य रूप से CMIS पोर्टल पर अंकित की जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को सचेत करते हुए कहा कि इन निर्देशों का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में कृत कार्रवाई की प्रगति समीक्षा अगली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।