ग्राम समाज की ज़मीन पर उपनिरीक्षक द्वारा अवैध निर्माण का आरोप।
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही।
जंगीगंज। कोइरौना थाना क्षेत्र के मैलौना ग्राम सभा निवासी और खुद को चंदौली एसपी कार्यालय में पेशकार के रूप तैनात उपनिरीक्षक बताने वाला शख्स राजेश कुमार ग्राम सभा मैलौना के गाटा संख्या 265 में निर्माण कार्य कर रहा है जो ज़मीन ग्राम समाज के नाम है, जब क्षेत्रीय लेखपाल बसंतलाल मौर्या और राजस्व टीम ने निर्माण कार्य करने से मना किया तो उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उसने वह ज़मीन खरीदकर घर बनवा रहा है, लेखपाल द्वारा राजेश से कागजात मांगने पर कागज नहीं दिखाया और खुद को चंदौली एसपी कार्यालय में तैनात होने की बात करते हुए जो करना हो करने की धमकी भी दी है। लेखपाल ने उच्च अधिकारियों से उप निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा ग्राम समाज की ज़मीन में निर्माण कार्य रोकने की मांग की। इस मौके पर कौशलेस श्रीवास्तव, जय प्रकाश श्रीवास्तव, सोएब अख्तर, बसंतलाल मौर्या, राजेश पाण्डेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।









