मेंथा ऑयल निकालने वाली टंकी फटी एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे लखनऊ के सिविल अस्पताल में चल रहा है उपचार

मेंथा ऑयल निकालने वाली टंकी फटी एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे लखनऊ के सिविल अस्पताल में चल रहा है उपचार

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे मेंथा की टंकी फटने से रुपरानी 50वर्ष पत्नी रामफेर,हरिभजन35 पुत्र रामलखन व शुभम 17 वर्ष पुत्र रामफेर गम्भीर रूप से झुलस गए जिनका उपचार सिविल अस्पताल लखनऊ में चल रहा है। मंगलवार की सुबह टंकी फटने से तीन लोगों के घायल होने की सूचना पर नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय राजस्व टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी की और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी।