मंगलवार को बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव जगह जगह हुए भन्डारे व प्याऊ में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया

मंगलवार को बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव जगह जगह हुए भन्डारे व प्याऊ में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।मंगलवार को बड़े बाबा के साप्ताहिक मेला में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढाकर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। जगह जगह चले भन्डारा और प्याऊ तहसील सिरौलीगौसपुर के सामने सहायक अध्यापक शिवा जी मिश्रा द्वारा आयोजित विशाल भन्डारे में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, आशुतोष वर्मा,रामानंद रावत मुजफ्फर हुसैन आनन्द सिंह पवन कुमार वर्मा, लवलेश शाहू सहित सैकड़ों लोगों ने भन्डारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया। श्याम नगर में विन्द्रा प्रसाद,हरिराम रावत अमरेश कुमार, गौरीशंकर सहित सैकड़ों लोगों ने भन्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। बरोलिया के हनुमान मंदिर पर सरबत पिलाकर पुण्य कमाई गयी।