स्वास्थ्य शिविर सहित अन्य स्टालों का किया गया निरीक्षण
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन रामनगर ।विकासखंड में रविवार देर शाम जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन बीडीओ जितेंद्र कुमार के संयोजन में आयोजित हुआ जिसमें सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। भाजपा संगठन के स्थानीय पदाधिकारियो महादेवा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह ,रामनगर मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा व ब्लॉक के अधिकारी ए डी ओ पंचायत अभय शुक्ला, इंजीनियर अरुण व्यास, मनीष वर्मा के अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश अवस्थी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा और मंडल उपाध्यक्ष रामनगर अनुराग शुक्ला ने सरकार की उपलब्धियों को बताया। सभी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से बातचीत कर योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली।









