जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन ब्लाक परिसर सिरौलीगौसपुर में किया गया

जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन ब्लाक परिसर सिरौलीगौसपुर में किया गया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।ब्लॉक परिसर में रविवार को जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 90 मरीजों की ओपीडी की गई, साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री अल्का मिश्रा के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभकिया।अतिथियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को ताला-चाभी सौंपकर गृह प्रवेश कराया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।स्वास्थ्य मेले का संचालन सीएचसी सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में हुआ। यहां 90 मरीजों की ओपीडी की गई और उन्हें निःशुल्क जांच व दवाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर एनआरएलएम ने 10 स्वास्थ्य सखियों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए।खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता और सीएचसी अधीक्षक डॉ आरिफ सिद्दीकी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी जयराम बाल्मीकि, अभिषेक कुमार, आशीष वर्मा रंजीत वर्मा सहित ब्लॉक के अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 12 लाभार्थियों का पंजीकरण किया। गर्भवती महिला मीरा देवी की गोदभराई और बच्चे दीपक का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। लाभार्थी मानशी को 5000 रुपये का चेक प्रदान किया गया।समाज कल्याण विभाग ने 8 वृद्धावस्था पेंशन, 1 दिव्यांग पेंशन और 1 शादी अनुदान के फॉर्म भरवाए। लघु सिंचाई विभाग ने 10 किसानों के ऑनलाइन फॉर्म भरे। पूर्ति विभाग में 4 नए राशन कार्ड के आवेदन प्राप्त हुए और 2 में संशोधन किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय के लिए 10 फॉर्म जमा हुए, जबकि उज्ज्वला योजना के लिए गैस कनेक्शन हेतु 8 आवेदन प्राप्त हुए।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, मंडल महामंत्री अमित भैयारामजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पांडे, पुष्पेंद्र शुक्ला, विकेश वर्मा अनिल वर्मा अमित वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।