ललितपुर रेलवे स्टेशन पर लगाया गया नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर

यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मरीजों का किया इलाज

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर लगाया गया नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर

ब्यूरो, अरविन्द कुमार पटेल। के साथ नीलेश प्यासा निष्पक्ष जन अवलोकन। ललितपुर। नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ की ललितपुर शाखा के तत्वाधान में शनिवार को ललितपुर स्टेशन पर एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित हुआ शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, न्यूरो फिजिशियन / ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग विशेषज्ञ) मौजूद रहे। इसके साथ ही शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, वजन, पीआर/एसपीओ2 और आँखों की जाँच जैसी स्वास्थ्य जाँचें भी मरीजों की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के प्रमुख पदाधिकारियों गौरव श्रीवास्तव मंडल सचिव, महेन्द्र सेन मंडल कोषाध्यक्ष, संजय कुमार सोनकर अध्यक्ष हैं। प्रशान्त मेहोरोत्रा सचिव , सहायक सचिव सुदेश यादव उर्फ सौरभ यादव, बृजेन्द्र सिंह बुन्देला एवं राजकुमार झां इसके अलावा सदस्य के रूप में अशोक कुमार, स्कन्द भटनागर, रंजीत कुमार, कृष्ण प्रताप सिंह, और सागर सिंह कैंप में शामिल रहे।