शिवशरण भगौती प्रसाद सेवा संस्थान की मासिक बैठक का आयोजन किया गया

शिवशरण भगौती प्रसाद सेवा संस्थान की मासिक बैठक का आयोजन किया गया

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।शिव शरण भगौती प्रसाद सेवा संस्थान ने मासिक बैठक का आयोजन किया जिसमें दिव्यांगजनों के जिला अध्यक्ष तथा जिला सचिव द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया अलग-अलग क्षेत्र से आए हुए दिव्यांगजनों ने अपनी-अपनी समस्याएं व समाधान के लिए शासन प्रशासन से निदान करने के लिए आग्रह संस्था के माध्यम से किया गया इसमें बेरोजगार दिव्यांगजनों को खाली पड़े स्थान जैसे पुलिस स्टेशन सीएससी पीएससी वह जिला अस्पताल में दिव्यांगजन हेल्प डेस्क को बनाए जाने की चर्चा की गई तथा दिव्यांगजनों की प्रचार प्रसार आदि की सहभागिता सुनिश्चित करवाने की मांग की प्रत्येक विकासखंड में दिव्यांग मित्र रखने की चर्चा की गई जिससे दिव्यांग जनों को होने वाली आसुविधा को निजात मिले इसके बाद दिव्यांग जनों को परिवहन विभाग की बसों में यात्रा के दौरान मांगे जाने वाले स्मार्ट कार्ड की जानकारी की जानकारी शासन द्वारा किसी दिव्यांगजन तक अभी नहीं पहुंचाई गई है इस पर भी विशेष चर्चा बैठक में हुई इस मौके पर लालू प्रसाद अमित कुमार मिश्रा समर सिंह नीरज कुमार शिव प्रताप लक्ष्मीकांत जायसवाल विकास राज अंशु जायसवाल विमलेश कुमारी सुशीला नन्ही देवी आदि दिव्यांगजन उपस्थित रहे ।