पीईएस संवर्ग में पदोन्नति पर बीईओ रमेश चंद्रा का भव्य स्वागत
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में किए गए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत बड़ी संख्या में खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को प्रादेशिक शैक्षिक सेवा (पीईएस) समूह ‘ख’ में पदोन्नत किए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर रमेश चंद्रा का प्राथमिक शिक्षक संघ जिला पंचायत कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर हनुमंत अवस्थी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर रमेश चंद्रा को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय, जिला मंत्री उमा नाथ मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर बाजपेई, जिला आईटी सेल एवं मीडिया प्रभारी दिलीप तिवारी, अनूप कुमार अवस्थी, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष अयोध्या रावत, कोषाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, सौरभ वर्मा, अरविंद कनौजिया एवं विवेक मिश्रा सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने श्री रमेश चंद्रा को पीईएस संवर्ग में पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए इसे शिक्षा विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।









