युवा भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल की बढ़ रही लोकप्रियता, युवाओं में बनी मजबूत पकड़
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। विधान सभा रामनगर क्षेत्र की राजनीति में युवा चेहरा बनकर उभर रहे भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल की आम जनता और खासकर युवाओं के बीच पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है। सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी, जनसमस्याओं पर खुलकर बोलने और सहज व्यवहार के चलते वे तेजी से लोगों के चहेते बनते जा रहे हैं। हाल ही में नोएडा स्थित एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने जिस बेबाकी और आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू में सवालों के जवाब दिए उसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। कार्यक्रम देखने वालों का कहना है कि उनके जवाबों में राजनीतिक परिपक्वता, स्पष्ट सोच और जनहित के मुद्दों की अच्छी समझ दिखाई दी।युवाओं का मानना है कि राहुल अवस्थी नई सोच और ऊर्जा के साथ राजनीति में सक्रिय हैं। रोजगार, शिक्षा, क्षेत्रीय विकास और युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर उनकी स्पष्ट राय उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिला रही है। क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं के बीच लोग यह भी मान रहे हैं कि यदि भाजपा आगामी चुनाव में उन्हें मौका देती है तो वे मजबूत दावेदार साबित हो सकते हैं। समर्थकों का कहना है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता और युवाओं में मजबूत पकड़ चुनावी समीकरण बदलने की क्षमता रखती है।राजनीतिक जानकारों के अनुसार कम समय में जिस तरह श्री अवस्थी ने अपनी पहचान बनाई है, उससे वे क्षेत्र की राजनीति में एक मजबूत प्रभावशाली युवा चेहरे के रूप में देखे जा रहे हैं।उनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।









