ग्राम पंचायत कानाखेड़ा मे तीसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।ग्राम पंचायत कानाखेड़ा में तीसरे मंगलवार के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। भजन-कीर्तन, नृत्य एवं संगीतमय कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और खुशहाली का माहौल बना रहा। ग्रामीणों एवं आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था की गई। बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित सभी लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया और भगवान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।









