बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह हुए भंडारे

बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह हुए भंडारे

निष्पक्ष जन अवलोकन।

रामशंकर वर्मा।

बाराबंकी। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार पर रामनगर क्षेत्र के हनुमान मंदिरों एवं विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों और धर्मभीरू लोगों द्वारा विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी, छोले-चावल और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया।

कस्बा रामनगर में गुल्ली शुक्ला, राजू शुक्ला एवं आलोक शुक्ला के संयोजन में चल रहे भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं ग्राम अमोली कला में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, टिंकू मिश्रा और डॉ. निखिल सिंह द्वारा बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।

ग्राम धनौरा में समाजसेवी कैलाश यादव, अरविंद यादव, तेजराम यादव और राकेश यादव के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में छोले-चावल का प्रसाद बांटा गया। ग्राम पंचायत अमोली कीरतपुर में मंसाराम लोधी की अगुवाई में ग्रामीणों के सहयोग से पूड़ी-सब्जी का भंडारा संचालित किया गया।

ग्राम सिहामऊ स्थित मोती पुरी बाबा मंदिर पर ओम प्रकाश शर्मा द्वारा आयोजित भंडारे में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा ग्राम बिछलखा स्थित मलखे बाबा स्थान पर भी भक्तों की भारी भीड़ रही।

नगर पंचायत रामनगर के पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर, चंदनापुर, बिंदौरा, झड़ूले दास बाबा मंदिर, बरियारपुर हनुमान मंदिर तथा रानी बाजार चौराहा स्थित मंदिरों पर दिनभर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।