कुंतेश्वर महादेव मंदिर पर पूरे दिन चला रहा दर्शन पूजन
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी । पुरुषोत्तम मास की प्रथम सोमवार को महाभारत कालीन कुंतेश्वर महादेव मंदिर पर पूरा दिन श्रद्धालुओं ने त्रिनेत्र धारी भगवान शिव के दर्शन पूजन करने का सिलसिला जारी रहा। भोर पहर से ही श्रद्धालुओं के हाथ में जल से भर लोटा दूध बेलपत्र भांग धतूर पुष्प अछत के साथ श्रद्धालुओं का आने जाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के पुणेश्वर महादेव मंदिर मरकामऊ जंगलेश्वर महादेव मंदिर त्रिवेदी पुरवा ओंकारेश्वर महादेव मंदिर खजुरिया के अतिरिक्त रम सहाय पंजरौली भवानीपुर ददरौली रामपुर सहादतगंज बरौलिया ,कोटवाधाम के बड़े बाबा मन्दिर में भगवान भोलेनाथ,चन्द्रकेश्वर महादेव कोटवा धाम आदि गांवों में स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालु ने जलाभिषेक कर मंगल कामना किया है।









