श्रीनगर में महिलाओं एवं युवतियों को "गौरा शक्ति" मॉड्यूल में किया गया रजिस्ट्रेशन।

श्रीनगर गढ़वाल(अंकित उनियाल)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में महिला थाना श्रीनगर पर एक विशेष गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में थानाध्यक्ष लक्ष्मी सकलानी, साइबर सैल/CIU प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली तथा अ0उ0नि0 निजाम अली ने भाग लिया।गोष्ठी में क्षेत्र के पार्षद और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को साइबर अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस एप एवं गौरा शक्ति एप की विशेषताओं के बारे में बताया गया। महिलाओं एवं युवतियों से गौरा शक्ति एप डाउनलोड करवाया गया, जिसमें लगभग 50 लोग सम्मिलित हुए।पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप की विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, गौरा शक्ति मॉड्यूल की उपयोगिता समझाई और Self Registration करवाई। इस दौरान निम्न कार्यवाहियाँ की गईं:महिलाओं एवं युवतियों को एप डाउनलोड कर घर बैठे लाभप्रद सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध गौरा शक्ति मॉड्यूल और SOS बटन की सुविधा के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए Self Registration कराया गया।महिलाओं एवं युवतियों को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और नशे के दुष्परिणामों के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।