सोनभद्र में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अवैध अस्पताल, नोडल अधिकारी नहीं करते कार्रवाई

सोनभद्र में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अवैध अस्पताल, नोडल अधिकारी नहीं करते कार्रवाई

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/चोपन थाना अंतर्गत बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित न्यू जन सहायता हास्पिटल का संचालन हो रहा है इसी बीच उक्त हास्पिटल के विरुद्ध आईजीआईएस पर शिकायत किया गया था जिसपर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ गुलाब शंकर द्वारा 17/10/25 को सील कर दिया गया है का रिपोर्ट लगया गया फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम 6/4/26 को पहुंचने पर संचालक द्वारा हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा पाने पर नोडल अधिकारी डॉ गुलाब शंकर द्वारा नोटिस सोमवार को दिया गया और तीन दिन के भीतर आने के लिए कहकर चले गए टीम के जाने के बाद ही अवैध हास्पिटल संचालित होने लगा। सूत्रों की माने तो स्वास्थ्य विभाग टीम के संरक्षण में ही अवैध हास्पिटल का संचालन हो रहा है