थाना पहाड़ी पुलिस टीम द्वारा 06 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन किया। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी निशिकान्त राय के मार्गदर्शन में चोकी प्रभारी कौहारी उ0नि0 श्यामदेव सिंह व उनकी टीम द्वारा 06 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। थाना पहाड़ी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 01.दिनेश मिश्रा पुत्र देवराज 02.बच्चा कुमार रैकवार पुत्र रामखेलावन 03. शिवशरण निषाद पुत्र कमलेश 04.बबलू उर्फ देवकुमार यादव पुत्र छेदीलाल 05. अवधेश गर पुत्र रामेश्वर 06. बाबू यादव पुत्र छेदीलाल निवासीगण ग्राम मकरी पहरा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ से 620/- रूपए व 52 अदद तास पत्ता, जामा तलाशी से 310/- रुपए बरामद किए गए। गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम- 1.उ0नि0 श्याम देव सिंह 2. हे0का0 सौरभ कुमार 3. का० बहोरन सिंह 4. का० कमलेश कुमार 5. का0 दीपक राजपूत









