खलीलाबाद नगर पालिका परिषद में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
जन सेवा के इस महत्वपूर्ण दायित्व को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाए : अंकुर राज तिवारी
संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश का संत कबीर नगर जिले में बुधवार को नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद में मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने नवमनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य कामना की । इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन जगत जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री गणेश पांडेय, एसडीएम सदर अरुण कुमार तथा ईओ नगर पालिका परिषद अवधेश भारती सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। शपथ ग्रहण करने वाले मनोनीत सभासदों में कन्हैया वर्मा, सतविंदर सिंह पाल, मुरलीधर जायसवाल, सर्वजीत पासवान और उषा पांडेय प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने सभी नवमनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा के इस महत्वपूर्ण दायित्व को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय योगदान देना आवश्यक है। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई।









