भारत की जनगणना 2027: जनपद में मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ

भारत की जनगणना 2027: जनपद में मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ
भारत की जनगणना 2027: जनपद में मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आज दिनांक 22 मई, 2026 से जनपद के समस्त नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मकान सूचीकरण का कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। इस महत्वाकांक्षी एवं राष्ट्रीय महत्व के अभियान को सुचारू, पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में 40 सक्षम नोडल,चार्ज अधिकारियों, पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) और प्रगणकों की तैनाती कर उन्हें वार्ड एवं ग्राम स्तर पर कार्य आवंटित किए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी के आवास पर प्रगणक राकेश कुमार मिश्रा व अजय कुमार शर्मा तथा सुपरवाइजर विजय कुमार शुक्ला द्वारा जिलाधिकारी की आवास का भी गणना किया गया। आज दिनांक 22 मई 2026 को चार बजे तक कुल 577 एचएलबी पर मकान सूचिकरण का कार्य प्रारंभ किया गया।