जी. एन. पब्लिक स्कूल मे समर कैंप का हुआ आयोजन, बच्चो ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा : नितिन आनंद

जी. एन. पब्लिक स्कूल मे समर कैंप का हुआ आयोजन, बच्चो ने  बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा : नितिन आनंद

निष्पक्ष जन अवलोकन

प्रमोद सिन्हा

गाज़ीपुर शहर के मध्य रोडवेज़ बस स्टैंड के बगल में स्थित जी. एन. पब्लिक स्कूल में दिनांक 15/05/2026 से दिनांक 20/05/2026 तक एक समर कैम्प चल रहा है, जिसमें बच्चों के कौशल विकास, व्यवहार, आर्ट एंड क्राफ्ट , खेल-कूद के साथ साथ सहयोगात्मक प्रवित्ति का विकास एक दुसरे की भावना समझाने का प्रयास एवं पारिवारिक संस्कारों में सामाजिक संस्कारों का समावेश, जिससे उनकी प्रतिभा का विकास हो सके I इसके द्वारा बच्चों के अन्दर आत्मविश्वास एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता , लोंगों के प्रति सम्मान तथा सामाजिक ज्ञान बढाने पर जोर दिया जा रहा है I इस समर कैम्प में मुख्य रूप से प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव एवं कल्पना शर्मा लक्ष्मी शर्मा पिंकी यादव रीना शर्मा मनोज सिंह मृदुला उपाध्याय दिव्या शर्मा द्वारा अपना योगदान दिया जा रहा है I इस समर कैम्प का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक नितिन आनन्द के द्वारा किया गया I उक्त अवसर पर अपने उद्दबोधन में नितिन जी ने कहा कि हमारा लक्ष्य शिक्षा के साथ – साथ बच्चों के चतुर्दिक विकास एवं जागरूकता का है जिससे बच्चे भविष्य में समाज को अपना योगदान देने में पीछे न रहे I उक्त अवसर पर अजीत नारायण लाल ( एडवोकेट ) समरेन्द्र नाथ सिंह ज्योति भूषण सुधीर कुमार आदि ने इस समर कैम्प की सराहना करते हुए इसके सफलता की शुभकामनाएं दी एवं बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहाँ की बच्चे आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करेंगे l