42 महीने बाद भी पीड़िता को प्राप्त नहीं हो सका मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र / जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव भागीरथी सिंह मौर्य ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज मृतक वसीम अहमद की मृत्यु के 42 महीने बीतने के बाद भी पीड़िता को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ प्राप्त न होने की दशा में लाभ दिलाए जाने सहित उप जिलाधिकारी ओबरा एवं संबंधित तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल के विरुद्ध मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग किया है।भागीरथी सिंह मौर्य ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि उप जिलाधिकारी ओबरा के कथनानुसार वसीम अहमद की मृत्यु दिनांक 21.11.2022 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी जिसके नाम कृषि भूमि भी है तथा मृतक की मां वकील बेगम ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत रुपए 5 लाख का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है परंतु अभी तक उसे उक्त योजना का लाभ नहीं मिल पाया । पीड़िता वकीला बेगम तहसील ओबरा का चक्कर लगाते लगाते थक हार कर दिनांक 17. 02. 2026 को जिलाधिकारी सोनभद्र से मुलाकात कर गुहार लगाई इस दौरान आपदा विभाग द्वारा यह बताया गया कि आपकी फाइल ओबरा गई हुई है वहां पता करो। पीड़िता तहसील ओबरा पहुंच अपने फाइल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाही तो उसे बताया गया कि तुम्हारी फाइल नहीं मिल रही है मिलने पर देखा जाएगा क्या हो सकता है पीड़िता पुनः एक बार दिनांक 30.06.2026 को जिलाधिकारी सोनभद्र से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई तो पीड़िता को आस्वस्थ किया गया कि तुम्हारी फाइल आज ही सायं 5:00 बजे तहसील ओबरा से मंगवाकर आगे की कार्यवाहीं की जाएगी, परंतु उसी दिन यानि 30.6.2026 को देर रात्रि 9.46 बजे जिलाधिकारी कार्यालय सोनभद्र के मोबाइल नंबर 7985686649 से आवेदिका के मोबाइल पर उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा उप जिलाधिकारी मड़िहान जिला मिर्जापुर के नाम जारी पत्र भेज मो० नम्बर 9935314474 से फोन कर कहा गया कि उप जिलाधिकारी मड़िहान से रिपोर्ट लगवाओ, जो पत्र 30.6.2006 को उप जिलाधिकारी मड़िहान को भेजा गया उस पत्र को जारी करने का दिनांक 10.6.2026 है जिससे यह साबित होता है कि उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा अपनी लापरवाही को छुपाने तथा उक्त प्रकरण से संबंधित तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल के बचाव हेतु बैकडेट में पत्र जारी किया गया है । जो घोर अनियमितता एवं लापरवाही को दर्शाता है जिस कारण पीड़िता को 42 महीने बाद भी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो सका ।इस संबंध में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव भागीरथी सिंह मौर्य ने मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ही मंडलायुक्त विंध्य मंडल मिर्जापुर, जिलाधिकारी सोनभद्र, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र (वित्त एवं राजस्व) को पत्र सौंप/ भेज विधवा वृद्ध बेसहारा असहाय पीड़िता को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग करते हुए उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा वरती गई घोर अनियमितता एवं लापरवाही तथा बैकडेट में जारी किए गए पत्र एवं संबंधित तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल द्वारा वरती गई घोर अनियमित एवं लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग किया । आगे भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि पीड़िता को न्याय न मिलने की स्थिति में जन अधिकार पार्टी हर स्तर पर पीड़िता के साथ खड़ी रहेगी।