ब्राण्डेड कंपनियों के नाम पर नकली डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (DEF) बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र /पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज के कुशल नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा ब्राण्डेड कंपनियों के नाम पर नकली डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (DEF) का निर्माण एवं बिक्री करने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 02 नामजद एवं 03 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। प्राप्त सूचना पर टाटा मोटर्स परिसर स्थित एक प्लांट पर पुलिस टीम एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा संयुक्त जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (DEF) का निर्माण, पैकेजिंग एवं ब्राण्डिंग किया जाना पाया गया। मौके से भारी मात्रा में नकली उत्पाद, नकली होलोग्राम, स्टिकर, पैकेजिंग सामग्री एवं निर्माण उपकरण बरामद किए गए। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 543/2026 धारा 319(2), 336(3), 338, 340(2), 341(1) BNS एवं धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।









