अधिवक्ता की पिटाई का कोतवाली बदोसरांय में मुकदमा दर्ज

अधिवक्ता की पिटाई का कोतवाली बदोसरांय में मुकदमा दर्ज

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। थाना व कस्बा बदोसरांय में एक अधिवक्ता की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है जिसका बी डी ओ शोसल मीडिया पर वायरल है। मामला कस्बा व थाना बदोसरांय चौराहे के पास बाला जी रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है।अमरा देवी निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार अवस्थी ने कोतवाली बदोसरांय में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बाला जी रेस्टोरेंट के मालिक अरविंद सोनी पुत्र कुंदन लाल अपने आठ दस साथियों के साथ विकास मौर्या की दुकान पर अपनी गाड़ी बनवाने के लिए बैठे थे अचानक सभी ने सुनील कुमार पर हमला कर दिया जिससे उन्हें चोटें आई हैं पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने गाली गालौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सरोज ने बताया है कि मारपीट का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।