सांप के काटने से किशोर की मौत
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के पासिन पुरवा गांव में सांप के काटने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के पासिंनपुरवा मजरे शेषपुर टुटरु गांव के रहने वाले जैसीराम का 14 वर्षीय पुत्र राज घर के मडहा में मोबाइल देख रहा था इसी दौरान उसे लघुसंका लगी वह बाग में लघुशंका को गया इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के समय परिजन खेत में काम कर रहे थे। जानकारी होने पर परिजन उसे संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परंतु परिजन जिला अस्पताल न ले जाकर उसे घर वापस ले आए। घर पहुंचने के बाद किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बदोसराय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।









