राष्ट्रीय जन मानस संगठन की कार्यशाला केन्द्रीय कार्यालय पर हुई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। राष्ट्रीय जनमानस संगठन की प्रशिक्षण कार्यशाला पूर्णिमा तिथि को केंद्रीय कार्यालय श्री कोटवाधाम में संपन्न हुई। जिसमें उपस्थित नये कार्यकर्ताओं को तर्क संगत वैचारिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक सत्यनाम पंथ प्रथम पावा कमोलीधाम आश्रम श्री कोटवाधाम से पधारे राजेश दास साहेब ने उपस्थित नए कार्यकर्ताओं से किन्हीं भी परिस्थितियों में सत्यपथ का पथिक बने रहने का उपदेश दिया। संगठन संयोजक राम दत्त रावत ने छोटे-छोटे दृष्टांतों के माध्यम से अपनी बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष डॉ सत्यनाम शरण दास तथा संचालन सचिव राकेश कुमार रावत ने किया। इस अवसर पर दिनेश यादव, श्रवण कुमार, प्रकाश रावत, दिलीप कुमार, समीना खातून, अनुपमा रावत, महंतिन साहिबा, राजकुमार, रामबरन रावत आदि उपस्थित रहे।









