सरकार दे रही पर्यटन स्थलों को बढ़ावा

सरकार दे रही पर्यटन स्थलों को बढ़ावा

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौली गौसपुर बाराबंकी। सरकार पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दे रही है। गरीबों तथा बुजुर्गों की बीमारी में जहां आयुष्मान कार्ड से इलाज कराया जा रहा है । वही विधायक और मंत्री के पत्र पर गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है। यह बात अयोध्याधाम हनुमानगढ़ी के महंत बाबा बलराम दास ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही, वह सिरौली गौसपुर क्षेत्र के खजुरिया गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा वह गुरु और चेले की परंपरा के अनुसार अपने शिष्यों से मिलने उनके घर आए हैं । उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों में धर्मार्थ मंत्री को बहुत कम बजट मिलता था । परंतु योगी सरकार में ऐसा नहीं है। राम मंदिर चोरी के मामले में उन्होंने कहा विपक्ष मुद्दे को कुछ ज्यादा तूल दे रहा है। चोरी होना कोई बड़ी बात नहीं है, किसी के भी घर हो सकती है। शिष्यों ने महंत पर पुष्प वर्षा करके आरती उतार जोरदार स्वागत किया। उन्होंने शिष्यों के घर-घर जाकर हाल-चाल पूछे है। कार्यक्रम के आयोजन मनोराम पांडे रमसहाय के ग्राम प्रधान दया शंकर शुक्ला सहित क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।