जलांचल प्रगति पथ बाराबंकी बैनर तले पर्यावरण पद यात्रा निकाली गई
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी ।जलांचल प्रगति पथ बाराबंकी बैनर तले पर्यावरण पद यात्रा जिला अध्यक्ष अंगद कुमार कश्यप की अगुवाई में धनोखर तालाब से सतरिख नाका होते हुये पटेल तिराहे पर संपन्न हुई। अन्त में पद यात्रा को गाँधी सभागार में मीटिंग कर सफल की गई। जिला अध्यक्ष अंगद कुमार कश्यप ने अपने उदबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मानव सभ्यता एक ऐसे दौर से गुजर रही है जहां विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। जलस्रोतों का निरंतर क्षरण, भूजल स्तर में गिरावट, मृदा की उर्वरता में कमी, बढ़ता प्रदूषण, जैव विविधता का संकट तथा वृक्षों की अंधाधुंध कटाई आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनकर उभरे हैं। यह केवल पर्यावरण का विषय नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व और सतत विकास का प्रश्न है। इन्हीं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जलांचल प्रगति पथ संस्थान ने अपने सामाजिक अभियानों का विस्तार करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, मृदा संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया है। संस्था का मानना है कि जल, जंगल, जमीन और जैव विविधता केवल प्राकृतिक संपदा नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन और सभ्यता के आधार स्तंभ हैं। इनके संरक्षण के बिना सतत विकास की कल्पना संभव नहीं है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा जन-जागरूकता रैलियों, वृक्षारोपण अभियानों, जल संरक्षण कार्यक्रमों, पर्यावरणीय संवादों तथा सामुदायिक सहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष अंगद कुमार कश्यप, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी उज्ज्वल राज निषाद, संतोष कश्यप, प्रिन्स, डॉ॰ उमेश कश्यप, श्याम सुन्दर कश्यप, राम किशन, मुन्ना लाल, शिवम कश्यप, जितेन्द्र कश्यप, सुनील कश्यप, राज करन, दिलीप निषाद, कन्हैयालाल निषाद तथाजगजीवन कश्यप मनोज कश्यप राम कुमार कश्यप सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा जनभागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए तथा अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प लिया









