बदोसरांय रसूलपुर में अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर छापा दो डायग्नोस्टिक सेन्टर सहित सात सीज

बदोसरांय रसूलपुर में अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर छापा दो डायग्नोस्टिक सेन्टर सहित सात सीज

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। लखनऊ में हुई अग्निकांड की घटना के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम की अगुवाई में स्वास्थ्य ,पुलिस, फायर, पुर्ति आदि विभागों कि संयुक्त टीम ने क्षेत्र में चल रहे प्राइवेट अस्पतालों एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों पर छापा मार कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन से अधिक अस्पतालों एवं डायग्नोस्टिक सेंटरो को सील किया है इस कार्यवाही के दौरान जाचं में अधिकांश अस्पतालों में डायग्नोस्टिक सेंटरो पर पंजीकृत डॉक्टर मौजूद नही मिले ।झोला छाप डॉक्टरों द्वरा संचालित अस्पतालों में एक भी मानक के अनुरुप नही पाया गया।कई अस्पतालों में जाचं के दौरान ओटी में एक्सपायरी दवाये व इंजेक्शन पाये गए जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में लिया है।शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज सीएचसी अधीक्षक डॉ आरिफ सिद्दीकी एवं पूर्ति विभाग व फायर विभाग के साथ ही भारी पुलिस बल के साथ बदोसराय व रसूलपुर कस्बे में चल रहे अस्पतालों एवं डायग्नोस्टिक सेंटरो पर छापे मार कार्यवाही करते हुए डायग्नोस्टिक सेंटर तैफी व अपोलो के साथ ही मेडिक्स अस्पताल, केयर पाली क्लीनिक, नेशनल अस्पताल सहित आधा दर्जन से अधिक अस्पतालों को सील किया है वही सभी अस्पतालों एवं डायग्नोस्टिक सेंटरो को एसडीएम कार्यालय में संबंधित आवश्यक कागजात पेश करने के निर्देश दिये है।प्रशासन द्वारा की गई इस बड़ी कार्यवाही से अस्पतालों व झोला छाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है।