आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बंद पडा है सदस्य जिला पंचायत विजय कुमार यादव ने खोलवाने की सरकार से मांग की

आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बंद पडा है सदस्य जिला पंचायत विजय कुमार यादव ने खोलवाने की सरकार से मांग की

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। भाजपा की डबल इंजन सरकारों में स्वास्थ्य सेवायें बदहाल न दवा और न ही डाक्टर न कर्मचारी देखने वाला बंद पडे हेल्थ वेलनेस आयुष्मान आरोग्य मन्दिर को खुलवाकर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दिलाये जाने की मांग सदस्य जिला पंचायत ने सरकार से की है। सदस्य जिला पंचायत विजय कुमार यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्वास्थ्य महकमे पर आरोप लखाते हुए कहा है कि विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर में लाखों रुपए की लागत से बनवाये गये क्षेत्र के हेल्थ एंण्ड वेलनेस सेन्टर का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर किया गया है।बदोसरांय स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर जो कि विगत कई माह से बंद पडा है अस्पताल परिसर में जंगल उग आया है जंहा स्वास्थ्य सेवाएं ठप पडी हैं जिसके चलते वृद्व एंव गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है उनकी नियमित जांच एंव काउंसलिंग के साथ प्रदान की जाने वाली दवायें उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिससे ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा है कि खास कर वृद्व एंव गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवा से वंचित होना पड़ रहा है।इस केन्द्र पर तैनात कर्मचारी घर बैठे बेतन घर बैठे बेतन ले रहें हैं। विजय कुमार यादव ने सिरौलीगौसपुर विकास खंण्ड के बंद पडे आयुष्मान आरोग्य मन्दिर की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने तथा बंद पडे आरोग्य मन्दिर को खुलवाकर आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दिलाये जाने की मांग सरकार से की है।