फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपनी जमीन बेंचे जाने का आरोप डेरेराजा के वंशीलाल ने लगाया है

फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपनी जमीन बेंचे जाने का आरोप डेरेराजा के वंशीलाल ने लगाया है

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर ।क्षेत्र के डेरेराजा गांव निवासी बंशी लाल ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपनी जमीन बेचे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बंशी लाल ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि चंदवारा गांव निवासी कृष्णावति पत्नी राम हरख ने अपने सहयोगियों प्रमोद कुमार मिश्रा, सुशील कुमार, विनोद कुमार वर्मा और सुनील कुमार के साथ मिलकर एक कूटरचित और फर्जी विक्रय पत्र तैयार किया। आरोप के अनुसार, इस फर्जी विक्रय पत्र में बंशी लाल के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर लगाई गई। इसे एक अधिवक्ता के माध्यम से सिरौलीगौसपुर के उपनिबंधक कार्यालय में प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर 13 बीघे कृषि योग्य भूमि पंजीकृत करा लिया गया। प्रार्थी बंशी लाल ने एसडीएम से सभी विपक्षीजनों के विरुद्ध तत्काल अभियोग पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र के साथ विक्रय पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति भी संलग्न की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। उपनिबंधक सिरौलीगौसपुर नमिता श्रीवास्तव ने अपनी सफाई में कहा कि उनके कार्यालय में जो किसान आया था, वह वकील के साथ था और सभी कागजात पूरे थे। उन्होंने कागजात के आधार पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की थी। निबंधन लिपिक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि यदि बैनामा गलत तरीके से हुआ है, तो इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। जांच में गलत बैनामा करने वाले किसान, गवाहों और इसमें शामिल की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।