जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बावजूद अवैध पैथोलॉजी व क्लिनिक पर कार्रवाई नहीं
निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/ चन्दौली के तिवारीपुर में अवैध अस्पतालों की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर आए दिन हो रहा है फिर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त पैथोलॉजी व क्लिनिक पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया जनपद में बेसमेंट और एक दो कमरों में कुकुरमुत्ते की तरह फैले फ़र्ज़ी क्लिनिक धड़ल्ले से मरीज़ों को भर्ती कर रहे हैं और इलाज के नाम पर मोटी रकम के चक्कर में मरीज़ों की जान से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आ रहें हैं बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है तिवारीपुर में संजय सिंह क्लिनिक व ए०एम०पैथोलांजी आधारभूत सुविधाएं केवल बैनर और पोस्टर तक ही सीमित हैं मौक़े पर बिना मेडिकल डिग्री के ही डॉक्टर बने व्यक्ति द्वारा आपरेशन व ईलाज किया जाता हैं ।









