गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह बोले- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार
गोरखपुर में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर उनके सपनों को साकार किया।
विभव पाठक/ब्यूरो चीफ
निष्पक्ष जन अवलोकन
गोरखपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक के संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को एनेक्सी भवन सभागार में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने की। सम्मेलन का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र के प्रति उनके योगदान और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुखर्जी का संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि नेहरू-लियाकत समझौते का विरोध करते हुए डॉ. मुखर्जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया तथा जम्मू-कश्मीर में परमिट व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि 23 जून 1953 को डॉ. मुखर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, लेकिन उनका बलिदान राष्ट्र की एकता का प्रतीक बन गया।
डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के 'एक निशान, एक विधान, एक प्रधान' के संकल्प को साकार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, विज्ञान और तकनीक सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और भ्रामक प्रचार के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी ने किया।
सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं खजनी विधायक श्रीराम चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, विभ्राट चंद कौशिक, राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक शीतल पांडेय, पूर्व विधायक संत प्रसाद, पूर्व विधायक जीएम सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, डॉ. आरडी सिंह, डॉ. योगेश प्रताप सिंह, राजाराम कन्नौजिया, उमाशंकर निषाद, गीतांजली श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









