गोरखपुर में सपा कार्यालय पर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गोरखपुर के सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जनता के बीच जाकर संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया।
विभव पाठक /ब्यूरो चीफ
निष्पक्ष जन अवलोकन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन बुधवार को बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
जन्मदिन कार्यक्रम के उपरांत तुलसीदास इंटर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण अभियान चलाया तथा सामाजिक न्याय और जनसेवा के संदेश के साथ लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि अखिलेश यादव देश के नौजवानों, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं की उम्मीद एवं विश्वास के प्रतीक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीडीए के लोगों तथा आमजन के बीच जाकर मधुर संबंध स्थापित करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, कमलेश यादव, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, बृजनाथ मौर्य, रूपावती बेलदार, मनोरंजन यादव, दयाशंकर निषाद, मिर्जा कदीर बेग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।









