गोरखपुर में समाजवादी पार्टी ने मनाई वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया याद
गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाई गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को नमन किया।
विभव पाठक /ब्यूरो चीफ
निष्पक्ष जन अवलोकन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी एवं जिला महासचिव रामनाथ यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगनाओं में शामिल थीं। उन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय देते हुए संघर्ष किया और अपनी वीरता से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि इतिहास के अनुसार ऊदा देवी पासी ने युद्ध के दौरान अपनी बंदूक से 36 अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया था। उनका बलिदान और राष्ट्रभक्ति आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि समाज को ऐसी महान विभूतियों के संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित एवं सामाजिक न्याय के लिए कार्य करना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने वीरांगना ऊदा देवी पासी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, देवेंद्र भूषण निषाद, भृगुनाथ निषाद, मैना भाई, महेंद्र तिवारी, रामललित यादव, पारसनाथ यादव, सुमन पासवान, रणजीत पासवान, गणेश पासवान, राहुल यादव, बालेन्द्र यादव, रवि पासवान, गुड्डू पासवान, छविनाथ यादव, आर.वी. यादव, बरुण भारती, रंगनाथ यादव, देवेंद्र साहनी, मनोज पासवान, अखिलेश पासवान, सोमनाथ यादव, अभिमन्यु यादव, सर्वेश यादव, वालकिशुन यादव, अफसैन हैदर, गोविंद साहनी, अर्जून यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









