कहानियां पढने के शौक ने लिखना सिखा दिया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।कहानियां पढ़ने की शौक ने लिखना सिखा दिया । पहली कहानी कौन होता है कंगाल 1997 तथा पहली कविता चंचरीक 2003 में लिखी ।इसी वर्ष अपना पहला उपन्यास चिराग लिखना प्रारंभ किया।यह कार्य मैं घरवालों से छुपकर किया करता था। घर वालों के नजर में यह अपराध था। कहानी छुपा कर रखता था ।यह भी डर था कि कहीं हमारी कहानी यह लोग नष्ट न कर दे क्योंकि इस चीज को लेकर हमें कई बार धमकी भी दी गई थी। काव्य संग्रह काव्य वंदना तथा कहानी एकांकी संग्रह नदी मुहाना 2023में प्रकाशित हुआ तथा 2025 में पहला उपन्यास चिराग व स्मृति प्रकाशित हुआ। 2026 में कहानी संग्रह झील प्रकाशित हुई ।साथ ही साथ कविताओं का चयन कई पत्र पत्रिकाओं में भी हुआ। नदी मुहाना पुस्तक पर एनबीटी के द्वारा श्रेष्ठ कृति का सम्मान भी 2023 में प्राप्त हुआ।









