स्वर्गीय सुधीर कुमार सिंह 'सिद्धू' की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

स्वर्गीय सुधीर कुमार सिंह 'सिद्धू' की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन

रत्नाकर पांडेय।

टिकैतनगर, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (इकाई: टिकैतनगर) द्वारा संगठन के बाराबंकी जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह सिद्धू के पूज्य पिताजी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय सुधीर कुमार सिंह 'सिद्धू' की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में संगठन के मुख्य सलाहकार सुरेश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय सुधीर कुमार सिंह 'सिद्धू' एक कर्मठ, सरल एवं जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को प्राथमिकता दी और अपने कार्यों से लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई। उनके आदर्श एवं विचार आज भी समाज और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, जिला संगठन मंत्री विशाल जैन 'बंटी', नगर अध्यक्ष कृपा शंकर शुक्ला, महामंत्री प्रवेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय सिद्धू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय सिद्धू जी के सामाजिक योगदान, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में सम्मानित व्यापारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाजहित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।