हज से लौटे डॉ. गुलचमन सिद्दीकी, नीर फार्मास्यूटिकल्स के एरिया मैनेजर ने दी मुबारकबाद
निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/सेवा सदन, बेलन बरौधा के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गुलचमन सिद्दीकी हज का पवित्र सफर पूरा कर सकुशल अपने वतन लौट आए हैं। डॉ. सिद्दीकी ने मक्का-मदीना में हज के सभी अरकान पूरे किए। उनकी वापसी पर सेवा सदन अस्पताल के स्टाफ, परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में एक छोटा स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया।इस मौके पर नीर फार्मास्यूटिकल्स के एरिया मैनेजर मोहम्मद आसिफ खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. सिद्दीकी को गुलदस्ता भेंट कर हज मुबारक की बधाई दी और कहा, "डॉ. साहब का हज से लौटना हम सबके लिए खुशी की बात है। अल्लाह उनकी हज को क़ुबूल फरमाए और उन्हें सेहत व लंबी उम्र अता करे।"डॉ. सिद्दीकी ने बताया कि "अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है कि मुझे अपने घर का दीदार नसीब हुआ। यह सफर रूहानी सुकून देने वाला रहा। मेरी दुआ है कि अल्लाह हर मुसलमान को हज की सआदत नसीब फरमाए।"स्थानीय समाजसेवी और मरीजों ने भी डॉ. सिद्दीकी को हज मुबारक की बधाइयाँ दीं। सेवा सदन के प्रबंधन ने कहा कि डॉ. सिद्दीकी जल्द ही अपनी सेवाएं पुनः शुरू करेंगे









