मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियो को लेकर सिंचाई विभाग कुचारम में लगाई जन चौपाल

मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियो को लेकर सिंचाई विभाग कुचारम में लगाई जन चौपाल
मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियो को लेकर सिंचाई विभाग कुचारम में लगाई जन चौपाल

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया चित्रकूट।जनपद चित्रकूट मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियो को लेकर सिंचाई विभाग द्वारा विकास खंड पहाड़ी गांव के कुचारम गांव में प्रगति पथ यात्रा एवं जन चौपाल का आयोजन किया गया । इसमें अधिशासी अभियंता इंजीनियर शशिकांत प्रसाद ने ग्रामीणों की नहर संबंधी सिंचाई संबंधी समस्याओं को सुना और उनके सुझाव को भी जाना । विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ नहर पटरी पर प्रगति पथ यात्रा भी निकाली। गांव के किशोरी लाल यादव ने बताया कि जब खेतों को सिंचाई की जरूरत होती है तो तेल तक पानी कम फोर्स में पहुंचता है उनका कहना है कि टेल तक पानी पूरे फोर्स के साथ पहुंचना चाहिए और नहर की मरम्मत अच्छी तरह होनी चाहिए गांव की चुनवाद ने बताया कि अल्पिकाओ की हेड पर गेट लगाया जाए और नहर के फाल को रिपेयर कर अच्छा किया जाए, जहां पर नहरों में पुलिया कच्ची हैं उन्हें पक्का निर्माण की मांग उठाई गई तथा उनकी मरम्मत की भी मांग की गई , अधिशासी अभियंता इंजीनियर शशिकांत प्रसाद ने ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत किया और कहा कि मुख्य नहर की पुनरोद्धार कार्य की परियोजना का टेंडर प्रक्रिया में है तथा शीघ्र कार्य को पूर्ण कराकर कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी । अधिशासी अभियंता ने कहा कि सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं , सिंचाई विभाग में भी कृषकों के खेतों की सिंचाई के लिए सरकार संकल्पित है आप सब लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी खेती को उन्नतिशील बनाएं। सिंचाई की सुविधाओं के लिए हम लोग पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में सहायक अभियंता संजय गौतम शैलेश कुमार अवर अभियंता जयप्रकाश अजय देवेंद्र कुमार शुक्ला वॉचस्पति मिश्रा धर्मेंद्र मिश्रा अमरजीत कुशवाहा अजय भारती रावेद्र कुमार जय गोपाल आदि के अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार दिनकर,समाजसेवी शंकर प्रसाद यादव, सैकड़ों लोगों मौजूद रहे