बाढ से पूर्व मार्कडिल उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अगुवाई व तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुई
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सरयू नदी घाघरा के सनांवा घाक के कहारनपुरवा में बाढ से बचाव को लेकर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अगुवाई एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में मार्कडिल करके बाढ आपदा,आग,स्वास्थ्य सुविधा पशुपालन विभाग पी ए सी,पुलिस आपदा मित्र,बाल विकास परियोजना, अग्निशमन ग्राम विकास विभाग,बाढ खंण्ड आदि के साथ बाढ के समय आपदाओं से बचाव के गुर बताये गये।जिसमे अग्नि शमन विभाग ने गैस सिलेंडर में आग लगने से आग से बचाव के भीगा हुआ बोरा सिलेंडर को बुझाने आग लगने पर फायर ब्रिगेड को बुला कर आग बुझाने, स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी देते हुए बाढ के समय जमा हुये दूषित पानी से फैलने वाले संक्रमण को रोकने,डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया इत्यादि बीमारियों से बचाव के गुर बताये।डिप्टी सी बी ओ गया प्रसाद ने बताया कि बाढ से पूर्व ही हमारी टीम टीकाकरण कर बाढ के समय होने वाली बीमारियों से पशु मुक्त हो जाते हैं। विभाग बाढ में पशुओं भूसा उपलब्ध कराता है तथा पशुओं के सर्प दंश पर एन्टी वेनम इंजेक्शन लगाकर बचाव।बाढ खंण्ड के अवर अभियंता सूरज कुमार जायसवाल,सूरज वर्मा अवर अभियंता ने कहा कि बाढ से पूर्व बांध की मरम्मत,तथा गांवों के पास जंहा सरयू नदी की धारायें बहती है वंहा पर परक्यू पाइन,गैवीयान मिटटी भरी बोरियों को लगा कर सरयू नदी की कटान को रोकने का प्रयास किया जाता है। पुलिस उपाधीक्षक हर्षित चौहान ने बाढ की विभीषिका के समय आपदा प्रभावितों को बचाने में पुलिस की भूमिका पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। रमेश बघौली पुरवा ने बंधे से बघौली पुरवा मार्ग की टूटी पुलिया को बाढ से पूर्व बनवाये जाने की मांग की गयी। नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय ने बाढ से बचाव एंव राहत सामग्री इत्यादि बातें ग्रामीणों के साथ साझा की।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास सिंह ने पशुओं की बीमारियों एंव बचाव की जानकारी दी। पशुओं को शुद्ध पेयजल हेतु ऊंचाई पर हैंण्ड पम्प हों।पर ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार रावत ने उपस्थित लोगों को बताया कि बाढ से पूर्व गांवों के खराब नलों का रिबोर, नालियों की सफाई तथा ब्लीचिंग पाउडर आदि दवाओं का छिड़काव कराया जायेगा।बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया 9 आंगन बाडी केन्द्र बाढ प्रभावित है। उन्होंने बाढ से बचाव, मच्छरों से बचाव तथा पोषाहार का वितरण इत्यादि। विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने बाढ के समय विद्युत ब्यवस्था पर विस्तृत रुप से जानकारी दी।विजली के खम्भों लटके हुए तारों लोहे के पोल में पालीथीन बंधवाने आदि पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनूप कुमार जायसवाल ने स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी दी। खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता ने बाढ से प्रभावित गांवों में जो भी आवाश्यक कार्य हैं जैसे हैंण्ड पम्प रिवोर तथा जंहा जंहा आवाश्यक विकास कार्य होने हैं वह बाढ आने पूर्व पूर्ण करवा लिया जायेगा। मार्कडिल पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह से उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज बाढ के समय होने वाली दिक्कतों को साझा करते हुए प्रभावित ग्रामीणों से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर जानकारी हासिल करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को अवगत कराया।अलीनगर रानीमऊ तटबांध से बघौली मार्ग,कमियार पुरवा से कोठीडीहा मार्ग,पासिन पुरवा से कोठीडीहा बंधें तक करीब 2,5 किलोमीटर सडक जो की लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व में नहीं है। देख रेख के आभाव में सड़कों की मरम्मत इत्यादि कार्य नहीं हो पाते जिसके चलते बाढ से प्रभावित ग्रामीणों के साथ साथ इन मार्गों पर आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग एम एल गुप्ता ने बताया कि उपरोक्त सड़कों को जिला प्रशासन लोक निर्माण विभाग को स्थानांतरित कर दे तो उपरोक्त सड़कों पुलियों आदि की मरम्मत इत्यादि कार्य करवाये जा सकें।इस मौके पर श्रीमती सुषमा सेंगर खंण्ड शिक्षा अधिकारी,रामेन्द्र वर्मा संदीप सिद्वार्थ,आनन्द यादव, धनश्याम सिंह,विक्रम मौर्या, शुभेन्द्र अवस्थी,रामकरन राम आशीष शर्मा ,राम अचल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।









