एनपीए खाताधारकों के लिए 10 जून को लगेगा विशेष कैंप

एनपीए खाताधारकों के लिए 10 जून को लगेगा विशेष कैंप

निष्पक्ष जन अवलोकन। रत्नाकर पांडेय।


टिकैतनगर। बैंक ऑफ इंडिया की टिकैतनगर शाखा की ओर से एनपीए (गैर निष्पादित) खाताधारकों को राहत देने के लिए 10 जून को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में बैंक की एकमुश्त समाधान (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत किसानों, व्यापारियों एवं अन्य एनपीए  ऋण खाताधारकों को अपने बकाया ऋण का निस्तारण कराने का अवसर मिलेगा।
शाखा प्रबंधक आरिफ हबीब ने बताया कि बैंक द्वारा ऐसे खाताधारकों के लिए विशेष पहल की गई है, जिनके ऋण खाते विभिन्न कारणों से एनपीए की श्रेणी में पहुंच गए हैं। कैंप में पात्र खाताधारकों को बैंक की एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी दी जाएगी तथा निर्धारित शर्तों के अनुसार बकाया ऋण के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उठाकर किसान और व्यापारी अपने पुराने बकाया ऋणों का समाधान कर सकते हैं। इससे न केवल खाताधारकों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि वे भविष्य में बैंकिंग सुविधाओं एवं ऋण योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी पात्र बन सकेंगे।
बैंक प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी पात्र एनपीए खाताधारकों से 10 जून को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर आवश्यक अभिलेखों के साथ कैंप में भाग लेने और योजना का लाभ उठाने की अपील की है। बैंक अधिकारियों के अनुसार कैंप के दौरान खातों की समीक्षा कर मौके पर ही समाधान संबंधी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।