मोहर्रम त्योहार को लेकर कोतवाली बदोसरांय परिसर में पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम के संयोजन में हुई
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। मोहर्रम त्योहार को लेकर थाना परिसर कोतवाली बदोसरांय में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम के संयोजन में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम का पर्व शांति पूर्ण ढंग से त्योहार मनावें। पुलिस उपाधीक्षक रामनगर गरिमा पंत ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी शांति पूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाने की अपील की।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम अवतार राम, सुरेश त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत तिवारी आदिल काजमी,अकरम अंसारी, निसार मेंहदी, साहेब प्रसाद यादव,शिब्ली मिंया, माजिद हासमी,कामिल मिर्जा,औन मेंहदी,अलादीन सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।









