ज़मीनी विवाद में रामरुप रावत की पिटाई कर लहुलुहान किया

ज़मीनी विवाद में रामरुप रावत की पिटाई कर लहुलुहान किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।जमीनी विवाद में मारपीट कई लोग हुए घायल मौके पर पंहुची पी आर बी पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों के लोगों को थाने पर ले आयी है। मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर का है। रविवार की सुबह रामरुप व उनके छोटे भाई पर प्रभाकर, सुरेश चंद्र महिलाओं के साथ लाठी डन्डे से मारने पीटने व जान से मार डालने की धमकी देते हुए रामरुप पर प्राण घातक हमला कर लहुलुहान कर दिया।मौके पर पंहुची पी आर बी पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों के लोगों को थाने पर ले आयी।जंहा घायल रामरुप का थाने से मजरुबी पत्र बनवा कर संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले जाकर प्राथमिक उपचार एवं चोटों का चिकित्सीय परीक्षण को भेजा है। चोटिल रामरुप का आरोप है कि विपक्षी चोरी चोरा दूसरे की भूमि पर दबंगई की विना पर दीवाल बना रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि मामले की जांच करवाई जा रही है। दोनों पक्षों पर शांति ब्यवस्था की कार्यवाही की जा रही है।