कानपुर देहात के शिवली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 फरार वारंटी गिरफ्तार
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अंकित तिवारी।
कानपुर देहात। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में लंबे समय से फरार चल रहे 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित थे और न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और सूचना तंत्र के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। फरार अभियुक्तों, वारंटियों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









