विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर। मीरजापुर । विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के प्रभु उपहार भवन में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा केंद्र से जुड़े सैकड़ों भाई-बहनों एवं माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी ने उपस्थित सभी को तंबाकू एवं अन्य सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहने तथा समाज को भी व्यसनमुक्त बनाने की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि तंबाकू और नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, सड़क दुर्घटना में जितने लोग नहीं मरते उससे कहीं अधिक लाखों लोग केवल दुर्व्यसन के शिकार होकर बीमारी से ग्रसित होकर शरीर छोड़ते हैं इसलिए सभी को स्वयं व्यसनमुक्त रहकर दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहनों एवं माताओं ने संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार का व्यसन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, सुखी एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।